{"_id":"6562274734e57944720c8a86","slug":"kashmiri-products-appreciated-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-11585-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में सराहे कश्मीरी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में सराहे कश्मीरी उत्पाद
Sat, 25 Nov 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
मनाली के अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में एनवाईके के अदान-प्रदान कार्यक्रम में बनाए गए
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में आयोजित छह दिवसीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को कश्मीरी और हिमाचली उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में उपलब्ध उत्पादों को खूब सराहा गया।
कश्मीरी उत्पादों में फिरन, शॉल, राजमा, कीचैन, स्लिंग बैग्स, कावा, अखरोट, वजवान, शिलाजीत, केसर, दम आलू और हिमाचली उत्पादों में कुल्लवी टोपी, शॉल, सिड्डू, राजमा, लाल चावल आदि प्रदर्शनी में रखे गए। पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे, जबकि नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने अध्यक्षता की। छह दिनों तक कश्मीरी युवाओं ने हिमाचली संस्कृति को जानने का प्रयास किया है।
हिमाचली युवाओं को जम्मू-कश्मीर की संस्कृति से रूबरू करवाया है। युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के छह जिलों बड़गांव, अनंतनाग, श्रीनगर, पुलवामा, बारामुला और कुपवाड़ा के 132 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी कुल्लू सोनिका चंद्रा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कश्मीर घाटी के पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों को बढ़ावा देना रहा। इसके साथ युवाओं को राष्ट्रीय एकता और आदर्श नागरिक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। छह दिनों में हिमाचली और कश्मीरी युवाओं ने एक मंच पर दोनों राज्यों की समृद्ध संस्कृतियों की झलक दिखाई है। संवाद