फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Juani, Pirdi Mahadev left for Trambli fair

Kullu News: जुआणी, पिरड़ी महादेव त्रांबली मेले के लिए रवाना

Thu, 17 Apr 2025 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 17 Apr 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
Juani, Pirdi Mahadev left for Trambli fair
कुल्लू से पिरड़ी महादेव अपने देवलूओ के साथ त्रांबली मेलें में भाग लेने के लिए रवाना होते हुए।-स
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव अपने देवालय से बुधवार दोपहर बाद ढोल की थाप पर हारियानों के संग त्रांबली मेले के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं, जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी से महादेव भी मेले के रवाना हो गए हैं। मेले में देवता बिजली महादेव और जुआणी महादेव का भव्य मिलन होगा।
दो दिवसीय देवता मेले में देव परंपरा का देवविधि के अनुसार निर्वहन किया जाएगा। जुआणी महादेव और पिरड़ी महादेव सैकड़ों देवलुओं और हारियानों के साथ त्रांबली मेले के लिए रवाना हुए। देवता जुआणी महादेव त्राबंली मेले में देव परंपरा का निर्वहन सदियों से करते आए हैं जबकि बिजली महादेव पहले ही त्रांबली मेले में पहुंच चुके हैं।
दोनों देवताओं के भव्य मिलन के साथ देव नृत्य भी हुआ। वीरवार को मेले के अंतिम दिन देवता जुआणी महादेव ढोल नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद देवालय लौट जाएंगे। पुजारी महेंद्र सिंह ने कहा कि देवता मेले में बिजली महादेव, जुआणी महादेव व पिरड़ी महादेव का देवनृत्य होगा। इस दौरान देवता के संग स्थानीय लोगों के द्वारा नाटी डाली जाएगी।
विज्ञापन

त्रांबली पहुंचने पर देवताओं का स्थानीय लोगों ने फूल और धूप से स्वागत किया। इसके बाद देवता ने सौह में देव परंपरा का निर्वहन किया। देवता के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि जुआणी महादेव का त्रांबली मेले से अटूट संबंध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed