फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Juani Mahadev reached the temple after fulfilling the tradition of God

Kullu News: देव परंपरा का निर्वहन कर देवालय पहुंचे जुआणी महादेव

Wed, 07 May 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Juani Mahadev reached the temple after fulfilling the tradition of God
रामशिला में देवलुओं को मिष्ठान किया वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठाता जुआणी महादेव मौहल मेले से ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की मंगलमय ध्वनियों के बीच बुधवार को अपने देवालय न्योली पहुंचे। देवता बीते सोमवार को मौहल मेले के लिए देव परंपरा निभाने के लिए गए थे।

मौहल मेले में देवता ने दो दिन तक देव परिपाटी का निर्वहन किया। देवता अस्थायी तंबू डाल कर दो दिन तक मेले में रहे। देवता के कारकूनों और हारियानों के लिए मौहल में देव भोज का भी आयोजन किया गया। बुधवार को देवता अपने देवालय की ओर रवाना हुए और संध्याकाल को न्योली पहुंचे। यहां देवता का श्रद्धालुओं और हारियानों ने देवता का फूलों और धूप से स्वागत किया। इससे पहले देवता का विश्राम रामशिला में हुआ। यहां देवता की ओर से तमाम हारियानों को मौहल मेले के उपलक्ष्य पर मिष्ठान भी आवंटित किया गया। इस परंपरा आज भी बखूबी से निभाया जा रहा है। देवता के कारदार गोपाल महंत ने कहा कि देवता हर साल मौहल मेले के लिए जाते हैं। दो दिन देव परंपरा का निर्वहन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed