फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Joint house of six families burnt to ashes in Katei, Karadsu

Kullu News: कराडसू के कतेई में छह परिवारों का संयुक्त मकान जलकर राख

Mon, 15 Jan 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Joint house of six families burnt to ashes in Katei, Karadsu
सोयल पंचायत के कटेई में आग लगने से जला मकान। -संवाद
कुल्लू/खराहल। मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कराडसू के गांव कतेई में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। सोमवार दोपहर बाद 4:00 बजे मकान में आग लग गई। इससे सब कुछ राख हो गया है। मकान छह परिवारों का संयुक्त था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद एकाएक मकान में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। आग ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यह मकान छह परिवारों को संयुक्त था।
विज्ञापन

आग की लपटें उठने पर लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। माैके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन लकड़ी से बने मकान में आग तेजी से फैली और पूरा मकान जल गया। मकान भोला राम, ठाकर चंद, पैनू राम, टेक चंद, गेहर सिंह और मोहन लाल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराडसू पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि आग से पूरा मकान जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। अग्निशमन प्रभारी कुल्लू प्रेम सिंह ने कहा कि सूचना के बाद जब अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पूरा घर आग की चपेट में आ गया था। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, मनाली के विधायक भुनेश्वर गौड़ और नग्गर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष खेख राम ने घटना पर दुख जताया है। कहा कि सरकार की तरफ से प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed