फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Joint efforts will cut the dark roots of drug addiction: Hem Raj

साझा प्रयास से कटेंगी नशे की काली जड़ें : हेम राज

Wed, 29 Jan 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Jan 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Joint efforts will cut the dark roots of drug addiction: Hem Raj
कुल्लू के शमशी के आईटीआई में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान डीएसपी के साथ प्र​शिक्षू।-संवा
बोले- लगातार मुसीबत बढ़ा रहा नशा, अपने स्तर पर बच्चों पर नियंत्रण रखें परिजन
विज्ञापन

कहा - चिट्टा जैसे महंगे नशे की आदी युवा देते हैं चोरी जैसी वारदातों को अंजाम
आईटीआई शमशी में अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाया पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नशे की दलदल में फंसे युवाओं को साझा प्रयास से निकालने के प्रयास जरूरी हैं। नशे की काली जड़ें मिलकर ही काटी जा सकती हैं। बढ़ता नशा लगातार मुसीबत बनता रहा है। यह बात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मंडी रेंज के उप पुलिस अधीक्षक हेम राज वर्मा ने कही।
वह आईटीआई शमशी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस काम कर रही है। जब तक परिजन अपने स्तर पर बच्चों पर नियंत्रण रखना शुरू नहीं करेंगे, तब तक पुलिस के प्रयास भी फलीभूत नहीं हो सकते। आम जनता भी नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को दे। लोगों के नाम पुलिस गुप्त रखेगी। बताया कि आजकल चिट्टा सबसे ज्यादा मुसीबत बना हुआ है। कोई युवा इसकी चपेट में आ जाए तो वह इसका आदी हो जाता है। उसे चिट्टा की आदत से निकलना मुश्किल हो जाता है। महंगा नशा होने के कारण चिट्टा के आदी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

--
अनजाने नंबर से आई कॉल न उठाएं
उप पुलिस अधीक्षक हेम राज वर्मा ने साइबर अपराध को लेकर भी जागरूक किया। कहा कि किसी भी अनजाने नंबर या मैसेंजर पर वीडियो काॅल आए तो उसे न उठाएं। इस तरह की कॉल सुनने से मुसीबत में फंस सकते हैं। उन्होंने यातायात नियमों को लेकर भी जानकारी साझा की। इस दौरान आईटीआई शमशी के प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा, समूह अनुदेशक युव राज ठाकुर, सुमन बौध, अनुदेशक अतुल ठाकुर, जनक राज, नीलम ठाकुर, मनोज कुमार, शिवानिका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके बारे में पहले नहीं जानते थे। खासकर नशे को लेकर एनडीपीएस एक्ट के साथ, यातायात से संबंधित कई अहम जानकारियां मिलीं। - दिव्या, प्रशिक्षु
--
नारकोटिक्स के कई पहलुओं की कानूनी जानकारी मिली, जो आने वाले समय में हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। साइबर अपराध में पुलिस की किस तरह मदद मिल सकती है, इस बारे में भी बताया गया। - कुसुम, प्रशिक्षु
--
सड़क हादसे के बाद कौन कैसे दोषी होता है और वाहनों को कैसे रिलीज किया जाता है, इसका पता चला। इसके साथ ही यातायात नियमों की जानकारी मिली है। इस बारे में हमें पहले जानकारी नहीं थी। - मनीष, प्रशिक्षु

--
ड्रग्स का कारोबार करने के साथ चिट्टा का सेवन करने वाले व्यक्ति के लिए भी सजा का प्रावधान है। यातायात और साइबर अपराध को लेकर कई ऐसे पहलुओं का जानने का मौका मिला, जिससे हम अनभिज्ञ थे। - सुरेश कुमार, प्रशिक्षु
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed