{"_id":"67a39d4f42348fc70c08ac10","slug":"jewelery-stolen-from-jewelery-shop-kullu-news-c-89-1-klu1001-140571-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ज्वेलरी की दुकान से गहनों पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ज्वेलरी की दुकान से गहनों पर हाथ साफ
Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में शातिरों ने तोड़ा ताला, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
दुकान से चांदी के कड़े और सिक्के ले गए शातिर
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में शिवा चौक के साथ एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। शातिरों ने दुकान का ताला तोड़ने के बाद चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सतपाल सोनी ने कहा कि शिवा चौक के साथ उनकी ज्वेलरी की दुकान है। चार फरवरी की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 5 फरवरी को सुबह दुकान में आए तो देखा कि शटर के ताले टूटे थे। दुकान से सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस थाना भुंतर को दी। भुंतर पुलिस ने मौके पर आकर घटना का जायजा लिया। सतपाल सोनी के अनुसार तीन जोड़े चांदी के कड़े, दो भूमनिया और कुछ चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। उधर, चोरी का मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाओं का दौर है। पहले भी भुंतर और आसपास के क्षेत्र में चोरी की वारदातों से लोग परेशान हैं। भुंतर थाना प्रभारी रामलाल ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। जल्द शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
--