फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   jeep fell in Bagha

भागा नदी में गिरी जीप, चालक लापता

Mon, 19 Oct 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 19 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
jeep fell in Bagha

लाहौल के कारगा स्थित जीरो प्वाइंट में एक जीप लुढ़क कर भागा नदी में जा

विज्ञापन
गिरी। यह हादसा रविवार देर रात पेश आया है। हादसे के बाद से वाहन मालिक (चालक) लापता है। हालांकि, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों के साथ पुलिस जवानों ने भी लापता शख्स की तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

केलांग में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे तांदी पुल के समीप कारगा जीरो प्वाइंट से एक महेंद्रा जीप एचपी-42-1077 भागा नदी में लुढ़क गई, जिसमें सवार जीप मालिक लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के साथ लापता शख्स की तलाश शुरू कर दी है। यह जीप वारिंग गांव के प्रदीप कुमार के नाम से पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि हादसे में लापता वाहन मालिक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed