{"_id":"e4fa91288e4c96d21fedf7531808cf1e","slug":"jbt-teacher-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलें करवा रहे जेबीटी शिक्षक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलें करवा रहे जेबीटी शिक्षक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर सिराज ब्रौ में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक जेबीटी शिक्षक को कुछ असामाजिक तत्वों ने पीट डाला। इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत पत्र भी सौंपा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्राइमरी स्कूल थाचवा में बतौर जेबीटी शिक्षक तैनात संदेश कुमार ने मारपीट को लेकर पुलिस में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह स्कूल परिसर में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रहे थे कि इस दौरान दो असामाजिक तत्वों ने उनका रास्ता रोक लिया। जब उनसे रास्ता छोड़ने को कहा गया तो उन्होंने उन पर हमला कर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
बाद में लात-घूंसों की बौछार शुरू कर दी। इस हमले में शिक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जेबीटी शिक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की गैरजमानती धारा भी लगाई गई है। उन्होंने पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द कानूनी कार्रवाई के तहत आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन