फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jamlu Devta, Kartik Swami took royal bath

Kullu News: जमलू देवता, कार्तिक स्वामी ने किया शाही स्नान

Wed, 22 Nov 2023 08:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Nov 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Jamlu Devta, Kartik Swami took royal bath
मनाली (कुल्लू)। बड़ाग्रां के देवता जमलू शाही स्नान के लिए वशिष्ठ पहुंचे हैं। बुधवार को देवता ने पवित्र स्नान किया। वहीं नथान के देवता कार्तिक स्वामी ने भी शाही स्नान की परंपरा को निभाया। डोभी से माता काली ओड़ी और शिरड के कालिया नाग भी स्नान के लिए वशिष्ठ आए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गौशाल में रात्रि ठहराव के बाद देवी-देवता वीरवार को वशिष्ठ में स्नान करेंगे। इसके बाद देवालय में नव निर्मित भंडार की प्रतिष्ठा की जाएगी। देवी-देवताओं के आगमन से मनाली का वातावरण भक्तिमय हो गया है। बड़ाग्रां में नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा की जा रही है। बुधवार को वशिष्ठ में स्नान करने के बाद देवता जमलू ऋषि अपने देवालय लौट गए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह भंडार की प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा माता काली ओड़ी और देवता कालिया नाग वशिष्ठ में शाही स्नान के लिए हारियानों सहित मनाली पहुंचे। देवी-देवता मनाली के मालरोड से गुजरे तो माहौल भक्तिमय हो गया। पर्यटकों ने इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोनों गौशाल के लिए रवाना हुए। देवी-देवता वीरवार को शाही स्नान करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा से पहले स्नान की परंपरा पूरी की जाएगी। बुधवार को देवता गौशाल गांव में ठहरेंगे। 25 नवंबर को देवता अपने देवालय पहुंचेंगे और 26 को नवनिर्मित मंदिर और भंडार की प्रतिष्ठा होगी। देवताओं का जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed