फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Irrigation for Yangla could not be restored

Kullu News: यांगला के लिए सिंचाई कूहल नहीं हो पाई बहाल

Thu, 22 Aug 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Irrigation for Yangla could not be restored
ग्लेशियर गिरने से दब गई है सिंचाई कूहल, ग्रामीण-कामगार बहाल करने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिले की गोंधला पंचायत के यांगला गांव के लिए तीसरे दिन भी सिंचाई कूहल बहाल नहीं हो पाई है। किसानों ने खेतों में सब्जियां उगा रखी हैं, लेकिन सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। बीते मंगलवार को ग्लेशियर गिरने से भ्रेंड नाले में बिछाई गई सिंचाई कूहल के पाइप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण सिंचाई के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
ग्रामीण और कामगार ग्लेशियर को काटने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी सफल नहीं हो पाए हैं। जल शक्ति विभाग ने भी ग्लेशियर गिरने की सूचना मिलने के बाद अपने कामगार वीरवार शाम को भेज दिए। स्थानीय निवासी प्रदीप मालपा, प्रेमलाल, इंद्रपाल और देवी चंद ने कहा कि लगभग 800 मीटर पाइप ग्लेशियर में दब गए हैं। इनका कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी गांववासियों को इसमें सफलता नहीं मिली है। लगभग चार जगह पानी की आस में बर्फ की चट्टान काटी गई, लेकिन पानी का स्रोत नहीं मिल पाया है। ग्लेशियर 40 फुट से भी ऊंचा है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजू बौद्ध ने कहा कि ग्लेशियर के कारण सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। विभाग ग्रामीणों के लिए कामगार और पाइप मुहैया करवा रहा है। कहा कि शुक्रवार को यदि पानी का स्रोत मिल गया, तो जल्द ही सिंचाई के लिए पानी की समस्या दूर हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed