फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   notice

बिल न चुकाने पर 150 को नोटिस

Mon, 14 Nov 2016 05:58 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 14 Nov 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
notice
water meter - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल बंजार में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाह उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने पेयजल का बिल चुकता न करने पर 150 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं के पेयजल बिल 20 नवंबर तक जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग द्वारा नोटिस जारी होने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल बंजार के इन उपभोक्ताओं के पास सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के लगभग 65 हजार फंसे हैं। बावजूद इसके लापरवाह उपभोक्ताओं ने अपना पेयजल बिल नहीं भरा।

विज्ञापन


आखिर में विभाग को ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी कर उन्हें अल्टीमेटम देना पड़ा। यदि तय समय पर अब बिल चुकता नहीं किया जाता है तो पेयजल कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके लिए फील्ड कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे। बिल चुकता करने पर ही पेयजल कनेक्शन बहाल किया जाएगा। वहीं इस संबंध मेें आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता केसी ठाकुर ने कहा कि उपमंडल बंजार कार्यालय द्वारा पेयजल का बिल चुकता न करने वाले 150 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। ऐसे सभी उपभोक्ताओं को अपना पेयजल बिल 20 नवंबर तक भरने का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed