फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   invitation

रातों-रात दोबारा छपवाए विंटर कार्निवाल के निमंत्रण पत्र

Mon, 02 Jan 2017 10:38 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Mon, 02 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
invitation
invitaion - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल के निमंत्रण पत्र में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेने वाले आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह का नाम ही शरदोत्सव आयोजन समिति ने नहीं छपवाया। ऐसे में मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करने से इंकार कर दिया। हालात को देखते हुए रातों-रात नए निमंत्रण पत्र छपवाए गए। हालांकि समिति के अनुसार निमंत्रण पत्र पारंपरिक तौर पर छपवाए गए थे। जानकारी के अनुसार मनाली में शुरू हुए राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल के निमंत्रण पत्र में शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का नाम अंकित था, वहीं समापन समारोह में शिरकत करने वाले मुख्यातिथि का नाम अंकित नहीं था। केवल आयोजन की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन


समापन समारोह के लिए आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह को बतौर मुख्यातिथि बुलाया गया था। निमंत्रण पत्र मिलने पर नाम छपा न होने पर मंत्री ने समिति के सदस्यों को लताड़ भी लगाई और निमंत्रण तक स्वीकार नहीं किया। जिस पर आनन-फानन में समिति सदस्यों ने रातों-रात नए निमंत्रण पत्र तैयार किए। नए निमंत्रण पत्र के साथ सदस्य न्योता देने पहुंचे, लेकिन समिति के इस कारनामे से नाराज मंत्री ने भी सदस्यों को खूब इंतजार करवाया। बाद में नाम छपा हुआ होने पर निमंत्रण स्वीकार किया। इधर, राष्ट्रीय शरदोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष और एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि पारंपरिक तौर पर ही कार्ड छपवाया गया है। बाद में कुछ लोगों द्वारा मंत्री के नाम छापने की बात कही गई है। जिस पर कुछ कार्डों में मंत्री का नाम छापा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed