{"_id":"078bc1b20727bd0c8d32076ab2658350","slug":"invetigation-in-sex-recket-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं सैक्स रैकेट के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं सैक्स रैकेट के तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक होटल से देह व्यापार की मुख्य सरगना समेत पकड़ी गई अन्य लड़कियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। एएसपी निश्विंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इस होटल में और कहां-कहां से लड़कियां बुलाई जाती हैं।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों से जुड़े भी हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक इस धंधे में लड़कियों को मजबूरी में धकेला जाता था।
लड़कियों का सौदा 1500 और तीन हजार रुपये में तय किया जाता था। 1500 रुपये में सौदा तय तय करने के बाद 500, जबकि तीन हजार का सौदा करने पर एक हजार रुपये होटल प्रबंधक अपने पास रख लेता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है पकड़ी गई लड़कियों में मनाली, रायसन, आनी और हमीरपुर से संबंध रखती हैं। जांच में यह भी पता चला है कि तीन-चार लड़कियां ऐसी भी हैं जिनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ये लड़कियां रीना (मुख्य सरगना) से मिली थीं। उसके बाद रीना उन्हें होटल प्रबंधक के पास ले गई। इन लड़कियों को ऑन डिमांड बुलाया जाता था। लड़कियों का सौदा होटल का मैनेजर करता था। उसके पास पैसे जमा करवाने के बाद वह एक हजार रुपये कमरे के अतिरिक्त वसूल करने के बाद लड़की को ग्राहक के पास पेश करता था। जांच में यह भी पता चला है कि उक्त होटल में यह कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा था। पुलिस का दावा है कि जल्द इस सारे मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन