फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   intervew

साक्षात्कार के लिए 148 युवाओं के आवेदन रद्द

Mon, 05 Dec 2016 10:19 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 05 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
intervew
साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला

पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सात पदों के लिए 148 युवाओं के आवेदन रद्द हो गए हैं। अब यह युवा साक्षात्कार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आवेदन में पाई गई खामियों को देखते हुए विभाग इन युवाओं के आवेदन रद्द किया है।  साक्षात्कार से पूर्व इन अभ्यर्थियों की सूची विभाग कार्यालय के बाहर लगा दी गई है। खामियों में कई युवा पात्रता के अनुसार उम्र के मुताबिक नहीं पाए गए हैं। जबकि अन्य पात्रता में भी कई पिछड़ गए। जिस पर विभाग ने नियमानुसार आवेदन रद्द कर इसकी जानकारी सूचना पट्ट पर लगा दी है। पात्र उम्मीदवारों का मंगलवार से साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


पशुपालन विभाग में पशुपालन परिचारक चतुर्थ श्रेणी बेलदार के सात पद भरे जाने हैं। सात पद विभिन्न श्रेणियों के आरक्षित भी रखे गए हैं। सात पदों के लिए विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर तक रखी थी। जिला कुल्लू के आनी, निरमंड, मनाली, बंजार, मणिकर्ण, सैंज, लगवैली, खराहल आदि क्षेत्र के युवाओं ने पशुपालन विभाग में आवेदन किया, लेकिन आवेदन में प्रमाण पत्र अधूरे मिलने तथा कुछ अभ्यर्थियों की आयु कम होने के कारण 148 आवेदन को रद्द किया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामलाल ने कहा कि पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सात पदों के लिए साक्षात्कार मंगलवार से लिए जाएंगे। पहले दिन अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति साक्षात्कार दूसरे दिन भी लिए जाएंगे। सात पदों के लिए कुल 650 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें 148 युवाओं के आवेदन में त्रुटियां पाए जाने पर उन्हें रद्द किया गया है। साक्षात्कार के लिए युवा बताए गए दिशा निर्देश समय और दस्तावेजों के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed