{"_id":"614b645f8ebc3efa7210456c","slug":"inspection-kullu-news-sml384799568","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीज और बागन स्कूल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीज और बागन स्कूल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने जिले में सघन निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ लगती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग की एक टीम सुबह स्कूल खुलने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज में पहुंची। कोरोना के चलते स्कूल में विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जा रहा है। ऐसे में टीम के सदस्य विद्यार्थियों से वार्तालाप नहीं कर सके। लेकिन, भवन से लेकर अन्य बिंदुओं से जुड़ी व्यवस्था को जांचा। मौके पर सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। इसके बाद शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग की टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागन में गई। जहां पर अध्यापक स्कूल आए हुए थे। इस दौरान सारी व्यवस्थाओं को जांचा गया। गौर रहे कि मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस स्थित सेउबाग का भी निरीक्षण किया गया है। शिक्षा विभाग निरीक्षण विंग के उप निदेशक महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूल के प्रभारी अध्यापकों को पहले ही विभिन्न बिंदुओं पर अपना रिकार्ड रखने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पीज और बागन स्कूल में हुए निरीक्षण में व्यवस्था सही पाई गई। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर खामियां पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।