{"_id":"66a77224f64d24858d01fd23","slug":"information-about-accidents-will-have-to-be-entered-in-irad-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127699-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आईआरएडी में डालनी होगी हादसों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आईआरएडी में डालनी होगी हादसों की जानकारी
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के निजी अस्पतालों को एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस (आईआरडीए) में पंजीकृत किया जाएगा, ताकि हादसों की विस्तृत रिपोर्ट सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मिल सके। निजी अस्पतालों को दुर्घटना की संपूर्ण जानकारी डाटाबेस में अपलोड करनी होगी। यह डाटाबेस सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (ई-डीएआर) नामक पोर्टल से जुड़ा रहेगा।
एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस में पंजीकरण तथा डाटा अपलोड करने संबंधी जानकारी देने के लिए निजी अस्पतालों के अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के 25 निजी अस्पतालों के अधिकारी शामिल रहे, जिन्हें एनआईसी के जिला रोल आउट प्रबंधक विनायक ने पोर्टल संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार मुख्यातिथि और जिला रोल आउट प्रबंधक विनायक विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक प्रमुख विकासात्मक और सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता का विषय है, जो दुनियाभर में मौत एवं चोट का एक प्रमुख कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
इसे रोकने के लिए ई-डीएआर पोर्टल विकसित किया गया है, जिसे आईआरडीए से जोड़ा गया है। निजी अस्पतालों में सड़क दुर्घटना संबंधी आए मामलों की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को तुरंत इस डाटाबेस में अपलोड करनी होगी, ताकि दुर्घटनाओंं की तत्काल जानकारी मिल सके। कहा कि डाटाबेस में पंजीकृत न होने और डाटा उपलब्ध न करवाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ई-डीएआर पोर्टल सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल जानकारी प्रदान करता है। दुर्घटना के मुआवजा संबंधी दावों को तेजी से निपटाने में मदद करता है, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। इस पोर्टल पर पुलिस, सड़क प्राधिकरण, अस्पताल आदि जैसे हितधारकों को ई-डीएआर फॉर्म के लिए बहुत कम जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता होती है।
विनायक, प्रबंधक, जिला रोल आउट, एनआईसी