फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   India and state elections are different institutions: Anil Khachi

भारत और राज्य निर्वाचन भिन्न-भिन्न संस्थाएं : अनिल खाची

Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
India and state elections are different institutions: Anil Khachi
कुल्लू में राज्य निर्वाचन आयुक्त  अनिल कुमार खाची ने  हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025-26 में संभावि
प्रशासन को पुराने निर्वाचन के अभिलेख नष्ट करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

निर्वाचन के समय जिला और खंड स्तर पर स्थापित करें नियंत्रण कक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025-26 में संभावित पंचायत व शहरी निकायों के चुनावों की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी है।
भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग भिन्न-भिन्न संस्थाएं हैं तथा दोनों ही आयोग की मतदाता सूचियां पृथक होती है। यदि कोई मतदाता स्थानीय निकायों के निर्वाचन में मतदान करने जा रहा है, तो उसका नाम राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। केवल मतदाता पहचान पत्र होने से कोई व्यक्ति किसी भी निर्वाचन में मतदान करने के लिए सक्षम नहीं हो सकता हैं। इसलिए जब भी आयोग की मतदाता सूचियां प्रारूप प्रकाशित किया जाए, तो मतदाता संबंधित वार्ड में अपने तथा अपने परिवार के नाम की आवश्यक जांच करें। यह बात पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन को सुगमता पूर्ण संपन्न करवाने के लिए आयोजित बहुद्देशीय सम्मेलन कक्ष कुल्लू में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त हिमाचल प्रदेश अनिल कुमार खाची ने कही।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्वाचन स्टोर की साफ -सफाई का कार्य समय पर प्रारंभ करें। पुराने निर्वाचन के जो अभिलेख नष्ट किए जाने हैं उन्हें नियमानुसार नष्ट किया जाए। आयोग द्वारा एक नई एप्लीकेशन इन्वेंटरी मैनेजमेंट तैयार की है। मतदान दलों को मतपेटियां इस एप्लीकेशन इन्वेंटरी मैनेजमेंट से क्यूआर कोड स्कैन करके दी जानी प्रस्तावित है। इसी तरह चुनाव से संबंधित समस्त सामग्री को भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से वितरित किया जाना प्रस्तावित है। कहा कि जिला मुख्यालय एवं विकास खंड मुख्यालय पर सामान्य निर्वाचन के समय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाए। निर्वाचन से संबंधित कोई भी समस्या आती है, उसे सुना जा सकें। पूर्व निर्वाचनों में जिन अभ्यर्थियों को चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। उनकी सूची प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार महाजन, उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed