{"_id":"6670202d33b5bfe4d409856a","slug":"increase-in-garlic-prices-sold-at-rs-200-per-kg-kullu-news-c-89-1-klu1001-124904-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लहसुन के दामों में उछाल, 200 रुपये प्रतिकिलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लहसुन के दामों में उछाल, 200 रुपये प्रतिकिलो बिका
विज्ञापन
कुल्लू। लहसुन के दामों में एकाएक उछाल आया है। सब्जी मंडी बंदरोल में सोमवार को ए ग्रेड लहसुन 200 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। पिछले सप्ताह तक लहसुन कुल्लू की मंडियों में 170 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। दाम बढ़ने से लहसुन उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। लहसुन की व्यापारियों में खूब मांग है, व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
मांग अधिक होने का फायदा लहसुन उत्पादकों को मिल रहा है। जिले में इस बार करीब 33,500 मीट्रिक टन लहसुन का उत्पादन हुआ है। किसानों ने करीब 1650 हेक्टेयर क्षेत्र में लहसुन की पैदावार की। लहसुन उत्पादकों को पिछले साल के मुकाबले बेहतर दाम मिल रहे हैं। उम्दा दाम मिलने से लहसुन उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। जिले में तैयार होने वाले लहसुन की गुणवत्ता बेहतर होती है।
वहीं खुमानी और प्लम के भी बागवानों को बेहतर दाम मिले। खुमानी ए ग्रेड 90 रुपये, रेड ब्यूट प्लम 96 रुपये प्रतिकिलो तक बोली लगी। फूलगोभी भी 32 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। खराहल घाटी के बागवान कुलदीप नेगी, विजय कुमार और मोहर सिंह ने कहा कि निचले क्षेत्रों में लोगों ने लहसुन निकालने के बाद स्टॉक कर लिया था। अब इसे मंडियों में बेचने के लिए ला रहे हैं। जिस तरह से लहसुन उत्पादकों को लहसुन के दाम मिल रहे हैं, उससे उन्हें लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह के दाम लहसुन उत्पादकों को मिलने की उम्मीद है। संवाद