{"_id":"6602c068c6abb7d5460250ae","slug":"include-yoga-in-your-daily-routine-hardei-kullu-news-c-89-1-ssml1015-119457-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को दिनचर्या में करें शामिल : हरदेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को दिनचर्या में करें शामिल : हरदेई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर महाविद्यालय में बताई योग की विधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित की गई। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा बतौर मुख्यातिथि रहे। वहीं, आयुष स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर से गौरव चंदेल जबकि आयुष स्वास्थ्य केंद्र वशिष्ठ से योग गाइड हरदेई विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
योग गाइड हरदेई ने कॉलेज विद्यार्थियों को योग की विभिन्न विधाएं सिखाईं। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। नियमित योगाभ्यास से हम निरोग रह सकते हैं। उन्होंने एकाग्रता बनाए रखने के लिए ध्यान की आवश्यकता, तनाव मुक्त रहने, बेहतर नींद और अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग का महत्व भी समझाया। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि हमारे मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला, प्रो. कृष्णा, प्रो. मोनिका, प्रो. दीपा, प्रो. सनी, प्रो. लालचंद आदि उपस्थित रहे।