फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   naati

नाटी में भुवनेश्वरी महिला मंडल डांडीधार अव्वल

Thu, 02 Feb 2017 10:34 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 02 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
naati
naati - फोटो : naati

पतलीकूहल में महिला मंडलों की नाटी प्रतियोगिता में भुवनेश्वरी महिला मंडल डांडीधार (बड़ाग्रां) ने नाटी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पर समूह गान प्रतियोगिता में भुवनेश्वरी महिला मंडल जगतसुख ने बाजी मारी। आशियां ग्रुप पतलीकूहल द्वारा क्षेत्र की महिला मंडलों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में 36 महिला मंडलों ने प्रतिभा का जौहर दिखाया। नाटी प्रतियोगिता में काली भगवती महिला मंडल जौहल (बंदरोल) ने दूसरे स्थान और लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह महिला मंडल जगतसुख तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान में सरस्वती महिला मंडल काईन दूसरे व तीसरे स्थान नवयुग महिला मंडल बशकोला रही। पतलीकूहल के मां दुर्गा कला मंच पर हुए इस आयोजन में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश ब्राह्मण कल्याण सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा और मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नाटी में प्रथम स्थान पाने वाले को 15 हजार नकद व ट्राफी व दूसरे नंबर पर रहने वाले को 7 हजार और तीसरे स्थान पाने वाले महिला मंडल को 5 हजार नकद और ट्रॉफी प्रदान की। समूह गान में प्रथम आने वाले महिला मंडल को 5 हजार रुपये, दूसरे स्थान को 3 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले महिला मंडल को 2 हजार कैश और ट्रॉफी से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed