फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   in kullu tirthan velly people sufferd problams

तीर्थन घाटी में डेढ़ दर्जन गांव सड़क से वंचित

Thu, 31 Mar 2016 06:39 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 31 Mar 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
in kullu tirthan velly people sufferd problams
तीथन घाटी के लोग सड़क सु‌विधा से वं‌चित - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के डेढ़ दर्जन गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़े हैं। आपात स्थिति में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार बीमार को अस्पताल पहुंचाने में काफी देरी हो जाती है। किसान-बागवानों को सब्जियों और फलों की खेप मंडियों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें आती हैं। ढुलाई में ही कमाई चली जाती है। मौजूदा समय में घाटी के रोपा, तिंदर, मनियार, डिंगचा, खरूंगचा, नाहीं, लागचा, दारन, शुंगचा, धार, शील, शरूंगर, धारा शलिंगा, चिपनी, लटवार, नाइणीं, मशियार, मझली, कमेडा, दाड़ी, धामणीं, बशीर आदि गांव सड़क सुविधा से कोसों दूर है।

विज्ञापन


इस संबंध में ग्रामीण रोशन लाल, तिलक राज शर्मा, चंदन ठाकुर, देवराज, मोहर, कमल चंद, पुरुषोत्तम, दिनेश कुमार और डेसम ठाकुर ने कहा कि तीर्थन घाटी के पांच पंचायतों में दो दर्जन गांवों को सड़क नहीं पहुंची है। गांव में जब कोई आदमी बीमार पड़ जाता है। तो उसे सड़क तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो मरीज आधा रास्ते में ही दम तोड़ देता है। सड़क न होने से किसानों व बागवानों को अपने उत्पादों को मंडियों में पहुंचाने में भी परेशानी आती है। बारिश से कई बार तो उत्पाद खेतों में सड़ जाते हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी केवल आश्वासन ही देते हैं। लोगों ने मांग की है कि इन गांवों को जल्द से जल्द सड़क से जोड़ा जाए। वहीं इस संबंध में खाड़ागाड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी ने कहा कि इन गांवों को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से अंतर्गत जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी। गांवों को सड़क से जोड़ने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed