फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   IGNOU exam form fill till November 25 with late fee

Kullu News: विलंब शुल्क के साथ 25 नवंबर तक भर सकेंगे इग्नू से परीक्षा फॉर्म

Wed, 23 Nov 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
IGNOU exam form fill till November 25 with late fee
कुल्लू। इग्नू ने सत्र जनवरी-2023 के लिए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी शिक्षार्थी जनवरी-2022 के तहत पंजीकृत हैं, वे 31 दिसंबर से पहले फिर से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा जो शिक्षार्थी अपना पंजीकरण करवाना भूल गए हों, वे भी अपना 31 दिसंबर तक पंजीकरण करवा संकेंगे।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की समन्वयक प्रो. सीमा शर्मा ने बताया कि इग्नू ने टर्म एंड परीक्षा दिसंबर-2022 के लिए असाइनमेंट जमा करने की तारीख को भी 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही जो विद्यार्थी अभी तक अपना परीक्षा फार्म टर्म एंड परीक्षा दिसंबर-2022 के लिए नहीं भर पाए हैं वे विलंब शुल्क 1100 रुपये के साथ ऑनलाइन माध्यम से 25 नवंबर तक भर सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि इग्नू की जनवरी-2023 की री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल उन छात्रों के लिए है, जो पहले से ही किसी भी यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं। इग्नू में फ्रेश एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को अलग से आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर साइन इन करके अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा जैसे ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफल हो जाएगी इग्नू उम्मीदवार की पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक एप्लीकेशन प्रोसेस कंफर्म होने की मेल भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू ने दो दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा की डेट शीट भी जारी कर दी है। इसके लिए 25 नवंबर के बाद एडमिट कार्ड, हॉल टिकट डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रो. सीमा शर्मा ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से आग्रह किया है कि वे इग्नू की वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिना हॉल टिकट के किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed