{"_id":"637d0aa1affa370b434e4cd7","slug":"if-there-is-a-lump-in-the-breast-women-should-get-medical-examination-done-dr-kalpana-kullu-news-sml428624492","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तन में गांठ बने तो चिकित्सा जांच करवाएं महिलाएं : डॉ. कल्पना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्तन में गांठ बने तो चिकित्सा जांच करवाएं महिलाएं : डॉ. कल्पना
विज्ञापन
केलांग में महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करती डॉ. कल्पना संघाई।
- फोटो : Kullu
उदयपुर/केलांग। महिलाएं स्तन कैंसर के लक्षण दिखने पर अस्पताल में आकर अपना उपचार करवाएं। देरी करने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कल्पना संघाई ने कही। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने मंगलवार को केलांग में स्तन कैंसर जागरूकता शिविर लगाया। इसमें डॉ. कल्पना संघाई मुख्यातिथि रहीं।
सहायक आयुक्त डॉ. रोहित शर्मा ने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कल्पना संघाई का लाहौली परंपरा अनुसार स्वागत किया। वहीं, डॉ. कल्पना ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्तन कैंसर के रोगियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। महिलाएं स्तन कैंसर का प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर पता लगा सकती हैं। प्रारंभिक लक्षण स्तन में गांठ या गिल्टी का अनुभव होना, स्तन की त्वचा में खुरदरापन, स्तन से खून आना, गंदा पानी आना, दर्द होना, दूध के अतिरिक्त अन्य द्रव्य का निकलना और बाजू के नीचे गांठ का अनुभव होना है।
उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी लक्षण दिखें, तो चिकित्सक के पास जाकर जांच करवाएं। स्तन कैंसर का उपचार संभव है तथा इसके लिए आवश्यक है कि महिलाएं स्वयं लक्षणों के बारे में जागरूक हों। उन्होंने इस दौरान डर हटा दो कैंसर को मिटा दो का नारा भी दिया। उधर, सहायक आयुक्त डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि 23 नवंबर को उदयुपर में स्तन कैंसर पर जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।