फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC should keep the Kullu-Raila bus route smooth

Kullu News: कुल्लू-रैला बस रूट को सुचारु रखे एचआरटीसी

Wed, 11 Jun 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
HRTC should keep the Kullu-Raila bus route smooth
सैंज (कुल्लू)। घाटी की दो पंचायतों को जोड़ने वाली सैंज-रैला सड़क पर मिलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुविधा पर संकट है। प्रदेश में परिवहन निगम घाटे वाले बस रूटों को बंद कर रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय कुल्लू ने भी घाटे वाले बस रूटों की सूची तैयार की है, जिसमें कुल्लू-रैला बस रूट को भी बंद करना शामिल है।
विज्ञापन

मंगलवार को रैला पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल कुल्लू में क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला तथा पंचायत के लिए एकमात्र रूट पर बस सेवा को सुचारु रखने की मांग की। ग्रामीण सुख दयाल नेगी, पवन कुमार, देवराज व चांदनी ने बताया कि इस रूट पर रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते हैं। इसके अतिरिक्त दो पंचायतों के स्कूली बच्चे आसपास के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, लेकिन कुल्लू-रैला बस रूट को घाटे वाला रूट होने पर सुविधा छीनी जा रही है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। आरएम कुल्लू डीके नारंग ने लोगों को बस रूट चलाने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed