{"_id":"6990a8eb3b63ab1e27099cf4","slug":"hrtc-bus-will-run-between-keylong-kullu-from-tomorrow-kullu-news-c-89-1-klu1002-169000-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग-कुल्लू के बीच कल से दौड़ेगी एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग-कुल्लू के बीच कल से दौड़ेगी एचआरटीसी बस
Sat, 14 Feb 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 14 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में स्थिति सामान्य होने तक दिन के समय ही मिलेगी परिवहन सुविधा
ट्रायल में टीम ने 37 सीटर बसों के संचालन के लिए ठीक पाई है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र के लोग अटल टनल रोहतांग के रास्ते एचआरटीसी बस से लाहौल-मनाली के बीच सोमवार से सफर कर सकेंगे।
शुक्रवार को हुए ट्रायल में निरीक्षण टीम ने मनाली-केलांग सड़क 37 सीटर बस के संचालन के लिए ठीक पाई है।टीम के मुताबिक एक-दो हिस्सों पर सड़क के किनारे बर्फ के ढेरों से मार्ग थोड़ी संकरी थी। इसे सीमा सड़क संगठन ने बस संचालन के लिए ठीक कर दिया है।
इसके अतिरिक्त सड़क पर ब्लैक आइसिंग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन स्थिति सामान्य होने तक दिन के समय ही किया जाएगा। घाटी में हुई बर्फबारी से निगम के तमाम रूटों पर बस सेवाएं 23 जनवरी से ठप थीं। अब केलांग-मनाली के बीच सड़क की दशा ठीक रहने पर निगम ने इस मार्ग पर ट्रायल के बाद बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। उधर, एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि केलांग से कुल्लू के लिए सुबह 10:30 बजे और कुल्लू से केलांग के लिए सुबह 10:52 बजे बस चलेगी। उन्होंने बताया कि बस सेवा सड़क और मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी।
--
केलांग-उदयपुर-दारचा सड़क पर ट्रायल की अपील
केलांग-मनाली के बीच बस सेवा के लिए ट्रायल होने के बाद अब घाटी की मुख्य सड़क केलांग-उदयपुर और केलांग-दारचा के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए बस का ट्रायल करने की लोगों ने मांग की है। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने लोगों की मांग पर निगम प्रबंधन को उदयपुर और दारचा की तरफ बस संचालन के लिए सड़क का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।