Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus stranded in Khanjar village of Mayar Valley due to snowfall

Kullu News: बर्फबारी से मयाड़ घाटी के खंजर गांव में फंसी एचआरटीसी बस

Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus stranded in Khanjar village of Mayar Valley due to snowfall
सुबह हुई ताजा बर्फबारी, लाहौल के अन्य हिस्सों में यातायात सुचारु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की अति दुर्गम मयाड़ घाटी में शुक्रवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी के चलते एचआरटीसी केलांग डिपो की एक बस खंजर गांव में फंस गई है।
घाटी के रिहायशी क्षेत्रों सहित ऊंची चोटियों पर सुबह बर्फबारी हुई। इसके चलते उदयपुर से खंजर के लिए निकली बस की आवाजाही प्रभावित हो गई है। जानकारी के मुताबिक उदयपुर से बीते वीरवार दोपहर बाद 4:30 बजे यह बस खंजर के लिए रवाना हुई थी। बस का रात्रि ठहराव मयाड़ घाटी के अंतिम गांव खंजर में होता है।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह बस को खंजर से उदयपुर लौटना था, लेकिन शुक्रवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी के कारण बस वहीं फंस गई। इससे उदयपुर-खंजर रूट पर बस सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि घाटी के अन्य हिस्सों और लाहौल-कुल्लू के बीच बसों की आवाजाही सामान्य रही। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के बीच घाटी सहित कुल्लू की ओर से लाहौल आने-जाने वाली बस सेवाएं सुचारु रहीं। केवल उदयपुर-खंजर रूट की बस रात्रि ठहराव के कारण खंजर में फंसी है। मौसम साफ होने के बाद बस को निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed