{"_id":"68ed23fdd1f307c314021301","slug":"hrtc-bus-reaches-jalori-pass-after-110-days-kullu-news-c-89-1-klu1001-159274-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जलोड़ी दर्रा पर 110 दिन बाद पहुंची एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जलोड़ी दर्रा पर 110 दिन बाद पहुंची एचआरटीसी बस
Mon, 13 Oct 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रायल के लिए 110 दिन बाद जलोड़ी दर्रा पहुंची निगम की बस। संवाद
मंगलवार से हाईवे-305 पर नियमित चलेगी सरकारी बस सेवा
आपदा से तहस नहस हो गया था औट-बंजार-सैंज एनएच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर बस सेवा शुरू होने जा रही है। सोमवार को एचआरटीसी ने 110 दिन बाद बंजार से जलोड़ी दर्रा तक बस का ट्रायल किया। यह सफल रहा है।
अब निगम कुल्लू से बंजार-आनी होकर रामपुर, बागा सराहन के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे बाह्य सराज की 69 पंचायतों के साथ रामपुर, किन्नौर, शिमला व मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि जिले की सभी मुख्य सड़कों पर बस सेवा शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बंजार से जलोड़ी जोत तक बस सेवा का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब इस मार्ग पर नियमित बस सेवा शीघ्र शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एनएच-305 पर बस संचालन के लिए सड़क मार्ग को सुचारू करने का कार्य लोक निर्माण विभाग और एनएच विभाग के अधिकारी और कर्मचारी युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई संपर्क मार्गों को छोटे वाहनों के लिए पहले ही खोल दिए गए हैं और अब बड़े वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिएमलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है।
उपायुक्त ने बताया कि बंजार से गुशैणी तक भी बस भी मंगलवार से सुचारू रूप से शुरू होगी। इससे तीर्थन घाटी क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। अभी तक 69 पंचायतों के लोगों को भारी भरकम किराया देकर टैक्सियों से आना पड़ रहा है लेकिन एनएच विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मेहनत से हाईवे-305 को बहाल कर राहत दी है।
-- -