फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   house burnt in bhalyani

भल्याणी में ढाई मंजिला मकान राख

Wed, 09 Sep 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 09 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
house burnt in bhalyani

जिला के दुर्गम गांव मड़घन में बुधवार सुबह करीब चार बजे आग से ढाई मंजिला मकान जलकर स्वाह हो गया। आग की जद में आने से एक गौशाला भी राख के ढेर में तबदील हो गई है।

विज्ञापन


आग की इस घटना में करीब 54 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों तथा अग्निशमन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इसके साथ लगते दो मकानों को आग से बचा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय की भल्याणी पंचायत के मड़घन गांव में प्रेम चंद तथा मंघरू राम का ढाई मंजिला मकान बुधवार तड़के चार बजे जलकर राख हो गया, जबकि रामप्रताप तथा इंद्रा देवी की गौशाला भी आग से राख के ढेर में तबदील हो गई हैं।
विज्ञापन


गौशाला लगभग एक लाख से बनी हुई थी। सब फायर अधिकारी दुर्गादास ने बताया कि ग्रामीणों तथा फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग से साथ लगते मकानों को बचा लिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस सब इंस्पेक्टर लालचंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रभावितों के अनुसार आग की घटना शार्टसर्किट के होने से हुई है। उधर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि प्रभावितों को इस घड़ी से उबारने के लिए हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed