फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himuda plots in Shahinala will be investigated

Kullu News: शाहीनाला में हिमुडा के प्लाॅटों की होगी जांच

Thu, 04 Jul 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Himuda plots in Shahinala will be investigated
कुल्लू। जिले के बजौरा के पास शाहीनाला में हिमुडा की ओर से तैयार किए प्लॉटों को बाहरी राज्यों के लोगों की ओर से 118 का उल्लंघन कर खरीदने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

प्लाॅट खरीद में स्टांप ड्यूटी चोरी करने का भी आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने एसडीएम कुल्लू को जांच का जिम्मा सौंपा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब 30 से अधिक प्लाॅटों की खरीद में धांधली हुई है। साथ ही राजस्व विभाग की मिलीभगत से स्टांप ड्यूटी पर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई मगर कोई जांच नहीं होने से अब मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा है। यह मामला दो सालों से लटका है। जिला प्रशासन ने जांच के लिए एसडीएम को सात बार रिमाइंडर भेजा है। इसमें एमडीएम कुल्लू को आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया था, मगर अब सीएम कार्यालय से जांच के आदेश मिलने से जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रविंद्र दुबे ने कहा कि उन्होंने 14 जून को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मेल से शिकायत की थी। कहा कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने धारा 118 का उल्लंघन किया है। उन्होंने सक्षम अधिकारी की बिना अनुमति के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शाहीनाला, बजौरा में एक प्लॉट लिया है। इसमें स्टांप ड्यूटी में भी चाेरी की गई है।

आरोप लगाया कि यह सब राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। अब सीएम कार्यालय से जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें जिला प्रशासन ने जिला राजस्व अधिकारी को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है कि यह मामला उनके कार्यालय से जुड़ा है। ऐसे में जल्द ही जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है। जिला राजस्व अधिकारी ने एसडीएम कुल्लू को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। शिकायतकर्ता अमर सिंह और रविंद्र दुबे ने कहा कि शाहीनाला में हिमुडा ने करीब 100 प्लॉट का निर्माण किया है। इसमें लगभग 30 से अधिक ऐसे प्लॉट हैं जिनको राजस्व विभाग की मिलीभगत से धारा 118 को उल्लंघन कर बाहरी राज्यों के लोगों को दिए गए हैं।
....
मुख्यमंत्री कार्यालय शिमला से धारा 118 का उल्लंघन करने की जांच के आदेश हुए है। उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को इसकी पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।
-अश्वनी कुमार, एडीएम कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed