{"_id":"6970e4eb00caca135c05d776","slug":"himachal-news-a-balloon-with-pakistani-markings-was-found-in-this-bashla-village-of-himachal-pradesh-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल के इस गांव में मिला पाकिस्तान मार्का का गुब्बारा, मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल के इस गांव में मिला पाकिस्तान मार्का का गुब्बारा, मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 21 Jan 2026 08:08 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:08 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बशला गांव में पाकिस्तान मार्का का एक गुब्बारा मिला है। इस एक पीले रंग के गुब्बारे पर एसजीए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस अंकित पाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नित्थर के बशला गांव में मिला पाकिस्तान मार्का का गुब्बारा।
- फोटो : जागरूक पाठक
विस्तार
उपतहसील नित्थर की शिल्ली पंचायत के बशला गांव में पाकिस्तान मार्का का एक गुब्बारा मिला है। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को गुब्बारा दिखने के बाद पंचायत प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एक पीले रंग के गुब्बारे पर एसजीए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस अंकित पाया गया। प्रथम दृष्टया यह वस्तु किसी हवाई उपकरण से संबंधित प्रतीत हो रही थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आशंका का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया कि गुब्बारे के अंदर या आसपास किसी भी प्रकार की विस्फोटक, आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री मौजूद नहीं है। जांच में गुब्बारे के अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु नहीं मिली। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिस ने नियमानुसार गुब्बारे को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। फिलहाल, मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गुब्बारा किस प्रकार इस क्षेत्र में पहुंचा।
विज्ञापन