फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway-305 opened for small vehicles from Banjar

Kullu News: बंजार से छोटे वाहनों के लिए खुला हाईवे-305

Thu, 09 Jan 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Jan 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Highway-305 opened for small vehicles from Banjar
जलोड़ी दर्रा से गुजरने  वाले हाईवे 305 से बर्फ हटाती एनएच की मशनरी। स्त्रोत सोशल मीडिया
स्नो कटर, जेसीबी और डोजर से हटाई सड़क से बर्फ
विज्ञापन

बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी के बाद करीब 18 दिन से बंद हाईवे-305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। वीरवार को एनएच ने सोझा के बड़ानाला से आगे बर्फ हटाकर हाईवे को छोटी गाड़ियों के लिए खोल दिया।

जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के छोटे वाहनों के लिए खुलने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों के साथ इनर सराज के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, एनएच ने इसे पहले ही छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया था, मगर छह जनवरी को हुई ताजा बर्फबारी से हाईवे बंद हो गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान 10 से 12 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई थी। अभी तक लोग जलोड़ी दर्रा से लेकर सोझा तक पैदल सफर करने को मजबूर थे। हाईवे से बर्फ हटाने के बाद अब लोगों को जल्द ही बस सेवा चलने की उम्मीद है। दर्रा होकर करीब 18 दिन से बस सेवा पूरी ठप है। हाईवे होकर करीब आठ निगम के रूट चलते हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बर्फ हटा दी गई और अब संवेदनशील जगहों पर मिट्टी डालकर बस के लिए खोला जाएगा। उधर,जनजातीय क्षेत्र लाहौल में अभी लगभग 20 सड़कें बर्फ के कारण बंद हैं। लोक निर्माण विभाग ने लाहौल घाटी में 100 से अधिक सड़कों को बहाल कर लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed