फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway 305 near Chhet closed to buses; 10 bus routes affected.

Kullu News: छेत के पास हाईवे-305 बसों के लिए बंद,10 बस रूट प्रभावित

Fri, 21 Aug 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 21 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Highway 305 near Chhet closed to buses; 10 bus routes affected.
सैंज की सुचैहण-शांघड सड़क।-संवाद
बंजार में फंस गई रामपुर डिपो की एक बस, डंगा धरने से रुकी आवाजाही
विज्ञापन

सवारियों को ट्रांसमिट के जरिए पहुंचाया जा रहा गंतव्य
लोक निर्माण विभाग ने मणिकर्ण से बरशैणी सड़क को किया बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर छेत के पास डंगा ढहने से बसों और ट्रकों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे करीब 10 बस रूट प्रभावित हुए हैं। हालांकि छोटे वाहन आवाजाही कर रहे हैं। बस यात्रियों को निगम की ओर से ट्रांसमिट कर गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
हाईवे बंद होने से रामपुर डिपो की एक बस बंजार में फंस गई है। इसके चलते रामपुर-कुल्लू और कुल्लू-आनी के दो बस रूट फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। कुल्लू से आनी के लिए सरवरी बस अड्डे से दोपहर 1:40 बजे चलने वाली बस सेवा भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को छेत के पास हाईवे का डंगा धंस गया था। इसे पत्थरों से तैयार किया गया, लेकिन 20 अगस्त की शाम डंगा दोबारा ढह गया और बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। एनएच ने डंगे का निर्माण शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भूस्खलन और मलबे के कारण बार-बार बंद हो रहा मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया है। इससे सड़क पर फंसे पर्यटकों को राहत मिली है।

जिले में लोक निर्माण विभाग की 32 सड़कें अभी बंद हैं। इनमें कुल्लू की 14, बंजार की नौ, आनी की पांच और अन्य क्षेत्रों की चार सड़कें शामिल हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि छेत में डंगा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल होगी।

सैंज की सुचैहण-शांघड सड़क।-संवाद

सैंज की सुचैहण-शांघड सड़क।-संवाद

सैंज की सुचैहण-शांघड सड़क।-संवाद

सैंज की सुचैहण-शांघड सड़क।-संवाद

सैंज की सुचैहण-शांघड सड़क।-संवाद

सैंज की सुचैहण-शांघड सड़क।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed