फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Help of two lakh rupees is giving wings to dreams

Kullu News: सपनों को उड़ान दे रही दो लाख रुपये की मदद

Sun, 21 Dec 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 21 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Help of two lakh rupees is giving wings to dreams
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना आत्मनिर्भर बनने में कर रही है सहायता
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र कुल्लू में 135 लोग दो लाख लेकर शुरू कर चुके हैं अपना व्यवसाय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत लोन लेकर आप भी अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। शुरुआती दौर में दो लाख रुपये तक लोन मिल रहा है। इससे बेरोजगार छोटे से कारोबार से व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
नगर परिषद कुल्लू क्षेत्र में योजना के तहत 135 लोग 2 लाख रुपये तक ऋण लेकर कारोबार शुरू कर चुके हैं। दो लाख तक ऋण व्यक्तिगत रूप से मिल रहा है जबकि सामूहिक रूप से कारोबार चलाने के लिए 10 लाख तक राशि लेने का प्रावधान है। कुल्लू शहर में 135 लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर कारोबार शुरू कर स्वरोजगार की राह अपनाई है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत हर व्यक्ति को 15 से 18 हजार रुपये तक की प्रशिक्षण सहायता राशि दी जाती है। व्यक्तिगत व्यवसाय के लिए 2 लाख रुपये तक लोन और समूह व्यवसाय के लिए 10 लाख तक लोन मिलता है। फेरीवालों को मार्केट कनेक्शन, लोन और प्रशिक्षण मदद करता है। बेघर लोगों के लिए आश्रय स्थल में सफाई, सुरक्षा और खाना उपलब्ध होता है। इसमें ब्याज दर भी 7 प्रतिशत ही रहती है। शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवार, महिलाएं, स्ट्रीट वेंडर्स या फेरीवाले, बेघर व्यक्ति, युवा वर्ग योजना का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

--
दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यवसाय के लिए मिलने वाले दो लाख तक लोन के लिए 135 लोगों ने आवेदन किया था। इन्हें योजना का फायदा मिला है और अपना कारोबार शुरू किया है। इससे आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। - ज्योति, सामुदायिक आयोजक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका केंद्र कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed