फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   helecoupter-flight

अब उड़ान सूची में होंगे बीस यात्रियों का नाम

Fri, 22 Jan 2016 09:36 PM IST
केलांग (लाहौल-स्पीति)।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। Updated Fri, 22 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

इसका ताजा उदाहरण वीरवार को हुई उड़ान के दौरान देखने को मिला। यात्रियों का आरोप है कि वीरवार को हुई उड़ान से कुछ अधिकारियों के तय मानकों से अधिक बजन का सामान भेजने से दो यात्रियों को सीट बुकिंग होने के बावजूद हेलीकॉप्टर से उतारा गया है।

आरोप यह भी है कि कुछ अधिकारी हेलीकॉप्टर से सब्जी, चिकन के साथ-साथ आटा तक ले जा रहे हैं। लिहाजा, वजन अधिक होने के कारण पायलट को मजबूरन कुछ यात्रियों को हेलीकॉप्टर से उतारना पड़ रहा है। निर्धारित मापदंडों के मुताबिक एक व्यक्ति अपने साथ दस किलो वजन तक का सामान ले जा सकता है, लेकिन कुछ यात्रियों के साथ-साथ अधिकारी और कर्मचारी तय मानकों से कहीं अधिक सामान ले जा रहे हैं, इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


 पायलट के आदेश के बाद अब उड़ान प्रभारी 23 के बजाय 20 यात्रियों की सूची तैयार कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले बीस यात्रियों के अलावा सूची में तीन अतिरिक्त वेटिंग लिस्ट की सूची निकाली जाती रही है। इस संबंध में उड़ान समिति के सहप्रभारी आर धर्माणी ने कहा कि न तो अधिकारियों और न ही यात्रियों को दस किलो वजन से अधिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उड़ान समिति मापदंडों के मुताबिक सामान भेज रही है। हालांकि इस बीच टीएमसी नेता बलदेव शर्मा ने कहा कि वीरवार को हेलीकॉप्टर में सामान का वजन अधिक होने के कारण एक विद्यार्थी के किताबें तक उतारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed