फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heavy snowfall in kullu

कोकसर में दिन का पारा माइनस 8 डिग्री तक लुढ़का

Fri, 19 Feb 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, केलांग Updated Fri, 19 Feb 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in kullu

खराब मौसम के बीच लाहौल घाटी में पारा शून्य से करीब 8 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। हालांकि शुक्रवार सुबह लाहौल की चोटियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी बर्फ गिरी। खराब मौसम के कारण उदयपुर के लिए प्रस्तावित आपातकालीन उड़ान को रद कर दिया गया है।

विज्ञापन


कोकसर में बर्फबारी के बीच दिन का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर जा गिरा। यहां पर शुक्रवार को दिन के समय पारा माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय केलांग में हल्की बर्फबारी हुई जिसके चलते केलांग में महज दो इंच बर्फ रिकार्ड किया गया। हल्की बर्फबारी के बीच घाटी के भीतर वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन प्रचंड ठंड के कारण लोग दिन भर घरों के भीतर दुबके रहे।
विज्ञापन


ठंड के कारण चंद्रा और भागा नदी के किनारों में पानी बर्फ की सिल्ली में तबदील हो गया है। प्रचंड ठंड के कारण शुक्रवार को सरकारी कार्यालय भी खाली खाली नजर आए। घाटी के कुछ दूरदराज गांवों में पानी के लिए लोगों को बर्फ की ठोस सिल्लियां तोड़कर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed