{"_id":"68e87aca27eeb04fe7812ece44fee6a5","slug":"heavy-rain-in-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में जारी रहा झमाझम बारिश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में जारी रहा झमाझम बारिश का दौर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में शुक्रवार देर रात्रि से शनिवार दिन भर झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश फसलों के लिए तो संजीवनी बनकर आई, वहीं बारिश ने खेत खलिहानों और सड़कों को काफी नुकसान पहुंचाया। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिनभर झमाझम बारिश होने से ग्रामीण बस रूट भी काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से नौकरी करने वाले और खासकर स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें आईं। गौर रहे कि जिला ऊंची पहाड़ियों पर दिनभर बर्फबारी होती रही। वहीं निचले क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर बारिश का दौर चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बर्फ की आस लेकर बैठे थे लेकिन जिला ऊंचे क्षेत्रों तक बर्फ के फाहे तक नहीं गिरे। वहीं निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से सड़कें ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को मूसलाधार बारिश होने से जरी-मलाणा मार्ग का संपर्क कटा रहा। निगम की बस डूंखरा में ही फंसी रही। इसके अलावा जलोड़ी जोत में बर्फबारी होने से रूट पर बस सेवा बंद हो गई है। वहीं कुल्लू-बस्तोरी रूट पर भी निगम की फंसे जानी बंद हो र्गइं। इसके अलावा जिला मुख्यालय कुल्लू में झमाझम बारिश होने से खेल मैदान का डंगा भी धंस गया है। डंगा धंस जाने से कई रेहड़ी वालों का कारोबार भी बंद रहा।
विज्ञापन
वहीं बरशैणी रूट पर भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लगघाटी रूट पर भी जगह-जगह ल्हासा गिरने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। इधर, आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने कहा कि जिला के दो-तीन बस रूटों को छोड़कर निगम की बसें शनिवार को सेवाएं देती रही।