फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heavey rain

जिले में भारी ओलावृष्टि, फसलें बर्बाद

Sun, 29 May 2016 06:56 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sun, 29 May 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
heavey rain
बारिश - फोटो : amar ujala

जिला कुल्लू में वीरवार रात को हुई भारी ओलावृष्टि से सेब, नाशपाती, पलम, गोभी, मटर की फसल को तबाह कर दिया। ओलावृष्टि ने किसान-बागवानों के अरमानों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। जिला कुल्लू में पहले ही सेब फसल कम है। वहीं, अब ओलावृष्टि ने सब कुछ तबाह कर दिया है। अब जिला के किसान-बागवान चिंता में पड़ गए हैं। मणिकर्ण घाटी के पीणी-तलपीणी पंचायत में वीरवार को जमकर ओलावृष्टि हुई है। जिसमें सेब, नाशपाती के साथ-साथ गोभी की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। पीणी, तलपीणी, बनाशा, कझीयारी, सलादी, शाहिटा, शोरज, मोरज, ढनाली, कोलीबेहड़ में करीब 10 मिनट हुई ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


इन दोनों पंचायतों के ग्रामीणों की गुजर-बसर गोभी और सेब की फसल से चलती है। वहीं रैला पंचायत के शारण, कमटन, भूपन, घाटसेरी, पाशी, मझारना, कुंडर, मझाण और शरण आदि गांवों में रात करीब नौ बजे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। घाटी में सेब, मटर, धनिया, लहसुन, प्याज सहित अनेकों फसलों को जोरदार ओलावृष्टि ने तबाह कर दिया। ग्रामीण इंद्र चंद, पूर्ण चंद, टेक राम, केहर सिंह, टेक चंद और झाबेराम ने ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। रैला पंचायत की प्रधान खीमदासी और उपप्रधान बालमुकुंद ठाकुर ने बताया कि रैला पंचायत के आधा दर्जन गांवों में भारी तबाही हुई है।
विज्ञापन


जिसकी सूचना नायब तहसीलदार कार्यालय में भेजी जा रही है। वहीं, बीडीसी सदस्य किरणा शर्मा ने बताया कि गड़सा घाटी के खणी, कोता पाथर, आईशा, ओखचीन, सीस, नजां, पिगारंग और कोशुधार में बीती रात को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते यहां के किसानों की टमाटर, सेब, मटर और गेहूं की खेती पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इस संबंध मेें किसान लोमश देव, पूर्ण चंद, दिने राम, मेहर चंद, जीवन सिंह, ओम चंद, सुभाष चंद, महेंद्र सिंह, अमर चंद, गुलाब चंद, प्रकाश चंद और बुद्धि सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि ने पिछले तीन-चार महीने चल रही मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान-बागवानों ने सरकार और प्रशासन से ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed