फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health department reached diarrhea affected villages

Kullu News: डायरिया प्रभावित गांवों में पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 18 Jun 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Health department reached diarrhea affected villages
फॉलाेअप....
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने तीनों गांवों में ग्रामीणों को बांटी दवाएं
साफ पानी पीने की दी सलाह, ओआरएस के पैकेट भी बांटे
....
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। तहसील भुंतर के तीन गांवों शाढ़ाबाई, शुरढ़ और परगाणू में डायरिया की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता प्रभावित गांवों में पहुंचीं। लोगों को डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया और दवाइयां भी वितरित कीं।
लोगों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां दी गईं।लोगों को गर्मी के मौसम में साफ पानी पीने की सलाह दी गई। आशा कार्यकर्ता तीनों गांवों में गईं और लोगों से साफ पानी पीने का आग्रह किया।
विज्ञापन

डायरिया के मामले आने के बाद शाढ़ाबाई, शुरढ़ और परगाणू में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले चार दिनों में 20 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अब स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि चार दिनों से अचानक इन गांवों के लोग उल्टी दस्त की चपेट में आए हैं। जब उल्टी-दस्त से लोगों की हालत खराब हो गई तो उन्हें नजदीक के तेगूबेहड़ अस्पताल में जाकर अपना उपचार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
क्या कहते हैं अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं ने तीनों गांवों में जाकर लोगों को डायरिया से बचाव के लिए दवाइयां वितरित की हैं। डायरिया को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। पानी के सैंपलों की जांच के बाद ही डायरिया के पीछे असली वजह का पता चल पाएगा।

-डॉ. नीलम, खंड चिकित्सा अधिकारी, जरी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed