फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   health department

अस्पताल के कमरों में रिस रहा पानी

Fri, 19 Feb 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 19 Feb 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
health department

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू दो-दो आलीशान भवनों में चल रहा है। हालांकि इन आलीशान भवनों के कमरों में शौचालयों का पानी रिस रहा है। जिसके चलते दीवारों पर पापड़ी जम गई है और डॉक्टरों को इन कमरों में ही मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। शौचालयों का पानी रिसने से कमरे में बदबू भी फैल रही है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के इमरजेंसी ओपीडी के उस कमरे में जहां आपातकालीन समय में डॉक्टर बैठता है और उपचार करता है उस कमरे में शौचालय का पानी दीवारों से रिस रहा है। ऐेसे में दीवार में किया हुआ पेंट पूरी तरह से उतर गया है और दीवार में काई जमनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


यह हालत केवल एक ही इमरजेंसी ओपीडी की ही नहीं बल्कि अनेकों कमरे ऐसे हैं जहां दीवारों से शौचालयों का पानी टपक रहा है। यहां तक नई इमारत को बने हुए अभी दस साल का समय भी नहीं हुआ कि इस भवन के शौचालयों का रिसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए शिमला स्थित निदेशालय से भी कई बार टीम आ चुकी है लेकिन इस टीम को भी अस्पताल की खामियां नजर नहीं आईं। इस संबंध में एसएमओ डॉ. सरिता का कहना है कि अस्पताल में जिन शौचालयों से पानी का रिसाव हो रहा है, उनकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed