{"_id":"62794a001a9bf002884d6237","slug":"harmesh-became-the-president-of-kullu-block-1-for-the-fifth-time-kullu-news-sml408300454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमेश पांचवीं बार कुल्लू खंड-1 के बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमेश पांचवीं बार कुल्लू खंड-1 के बने अध्यक्ष
विज्ञापन
कुल्लू के शमशी में प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कुल्लू-1 कार्यकारिणी का पदाधिकारी व सदस्य।-संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव चरणबद्ध तरीके से करवाए गए। चुनाव के अंतिम चरण में शिक्षा खंड कुल्लू-1 के चुनाव हुए। यह चुनाव राजकीय प्राथमिक विद्यालय शमशी में हुए। इस अवसर पर हरमेश लाल शर्मा को पांचवीं बार कुल्लू खंड-1 का अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा महासचिव मीनाक्षी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष आलम चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह, महा लेखाकार रूम सिंह को चुना गया। मीनाक्षी बौद्ध, डिणे राम, पुरषोत्तम देव, श्याम, लता सेन, अमरा देवी, दीपिका, प्रेम महंत, डोले राम, भूषण राय, केहर सिंह, चौबे राम, प्रदीप कुमार, पवन शर्मा, कृष्णा भारती को पदाधिकारियों चुना गया। बता दें कि यह कार्यकारिणी तीन वर्ष के लिए चुनी गई है।
प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कुल्लू-1 के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरमेश लाल ने कहा कि कार्यकारिणी अध्यापक और विद्यार्थियों के हितों के लिए सजग रहेगी। शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों की सभी मांगों को सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ कार्यकारिणी समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयासरत रहेगी।
विज्ञापन
इस दौरान चुनावी प्रक्रिया में संघ के जिलाध्यक्ष इंद्र ठाकुर, महासचिव बिहारी लाल परमार, कोषाध्यक्ष प्रेम महंत, शिक्षा खंड कुल्लू-2 के अध्यक्ष हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।