फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Haripur resonated with the chants of Shri Ram at the inauguration of Banthada

Kullu News: बांठड़ा के शुभारंभ पर श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा हरिपुर

Thu, 02 Oct 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Haripur resonated with the chants of Shri Ram at the inauguration of Banthada
हरिपुर दशहरा उत्सव में निकली रथ यात्रा।-संवाद
मनाली के हरिपुर में माधोराय की भव्य रथयात्रा के साथ दशहरा उत्सव शुरू
विज्ञापन

लाव-लश्कर के साथ दशहरा की शोभा बढ़ाने पहुंचीं माता नीलासुरी

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपूर/नग्गर (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के वामतट पर स्थित हरिपुर में दशहरा उत्सव (बांठड़ा) का आगाज हो गया है। हरिपुर में ठाकुर माधोराय की भव्य रथयात्रा निकाली गई। वीरवार शाम करीब 05:15 बजे शुरू हुई रथयात्रा 07:00 बजे समाप्त हुई।
रथयात्रा में माता नीलासुरी भी लाव-लश्कर के साथ दशहरा की शोभा बढ़ाने पहुंचीं। ठाकुर माधोराय की भव्य रथयात्रा निकलते ही पांच दिवसीय हरिपुर दशहरा का शुभारंभ हो गया। ठाकुर माधोराय और माता नीलासुरी अपने देवालयों से ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकले। देवी-देवताओं के देवालय से निकलते ही हरिपुर में जय श्रीराम के जयकारे लगे। दोनों देवी-देवता देवालयों से हारियानों के साथ मेला मैदान पहुंचे। देव परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ठाकुर माधोराय अपने रथ में सवार हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ठाकुर माधोराय के रथ को दशहरा मैदान तक पहुुंचाया।
विज्ञापन

जय श्रीराम, जय ठाकुर माधोराय और जय माता नीलासुरी के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। ठाकुर माधोराय कमेटी के प्रधान चंद्र प्रकाश नेगी ने कहा कि ढालपुर में सात दिन तक दशहरा उत्सव मनाया जाता है। हरिपुर में ठाकुर माधोराय के सम्मान में यह उत्सव पांच दिन मनाया जाएगा। इस का औपचारिक उद्घाटन समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने किया। मेले में पांच दिन सांस्कृतिक संध्याओं के साथ खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। पांच दिन तक ठाकुर माधोराय और माता नीलासुरी मेला मैदान में ही अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मणिकर्ण और नग्गर में भी देव परंपराओं का निर्वहन
जिला मुख्यालय कुल्लू और हरिपुर के अलावा तीन अन्य स्थानों पर भी दशहरा उत्सव मनाया गया। धार्मिक नगरी मणिकर्ण और नग्गर के ठावा में भी देव परंपराओं का विधि-विधान से निर्वहन किया गया। मणिकर्ण में भगवान राम की भव्य रथयात्रा निकाली गई। देवी-देवताओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। ऊझी घाटी के नग्गर ठावा और वशिष्ठ में भी दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed