{"_id":"6a7af45aeb5c04a46a0d8f27","slug":"har-ghar-tiranga-campaign-to-continue-until-the-17th-daya-ram-kullu-news-c-89-1-klu1002-183852-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा अभियान 17 तक चलेगा : दया राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा अभियान 17 तक चलेगा : दया राम
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर 17 तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
जिला पंचायत अधिकारी ने जारी किए पंचायत प्रधान-सचिवों को आदेश
कहा, अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को हर पंचायत और गांव-गांव तक चलाने के लिए पंचायत प्रधानों, सचिवों को पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी किए हैं। एक पत्र के माध्यम से जिला पंचायत अधिकारी ने जिले की तमाम पंचायतों को आदेश जारी किए हैं कि वे इस अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों में चलाएं। अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। पत्र में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विकास खंड की ग्राम पंचायतों को अभियान के संबंध में आवश्यक जानकारी दें।
ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर का कहना है कि इस अभियान में जनभागीदारी तय करने के लिए पंचायत प्रधानों और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद