{"_id":"6770334838d7735e060c1a24","slug":"happy-with-approval-of-final-alignment-of-jalori-tunnel-kullu-news-c-89-1-ssml1012-137911-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जलोड़ी टनल की फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी से खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जलोड़ी टनल की फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी से खुशी
Sat, 28 Dec 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
टनल की अलाइनमेंट सोझा गांव से बदलने पर संघर्ष समिति ने जताया आभार
लोग बोले- पहले एनएच ने सोझा गांव से नीचे किया था टनल का सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सोझा गांव के ग्रामीणों ने जलोड़ी टनल के सर्वे में सोझा गांव को बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया है। केंद्र की ओर से टनल की फाइनल अलाइनमेंट पर खुशी जताई है।
दिसंबर 2023 में लोगों को जलोड़ी टनल का सर्वे घियागी की तरफ से सोझा गांव के नीचे से करने की सूचना मिली। ग्रामवासियों में डर सताने लगा कि अगर गांव के नीचे से टनल बनेगी को तो गांव के अस्तित्व को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों को टनल बनने से विस्थापित होने का डर सताने लगा। ग्रामवासी भविष्य को लेकर चिंतित थे। ग्रामवासियों ने संघर्ष समिति का निर्माण किया। समिति के नेतृत्व में एसडीएम बंजार के साथ उपायुक्त कुल्लू और एनएच से गांव को बचाने की गुहार लगाई। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि स्थानीय एनजीओ के जानकारों से तकनीकी जानकारी जुटाई। इसमें हिमालयन नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह ने भी सहयोग दिया। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी से मिलकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गांव को बचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी गांव को बचाने में सहयोग मांगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी समस्या का समाधान किया। जलोड़ी टनल के निर्माण के लिए बीच का रास्ता निकाला गया। इसके लिए समिति ने एनएच-305 के अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सुमन का भी आभार जताया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने जलोड़ी टनल के लिए फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी दी है। अब इसकी डीपीआर बनेगी। टनल सोझा कैंची से बाह्य सराज भरगोल खड्ड तक किसा जाएगा और टनल की लंबाई 4.160 किमी होगी।
--