फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Had the road reached the village, Jhaniyar would have been saved.

Kullu News: गांव तक पहुंची होती सड़क तो बच जाता झनियार

Mon, 10 Nov 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Had the road reached the village, Jhaniyar would have been saved.
कुल्लू के बंजार में आग की भेंट चढ़ा झनियार गांव का फाइल फोटो।
फाइलों से आगे नहीं बढ़ी गांव को सड़क से जोड़ने की योजना
विज्ञापन

आग के तांडव के बाद खूबसूरत गांव में नजर आ रहे राख के ढेर

प्रीतम शर्मा
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की नोहांडा पंचायत के झनियार गांव की तस्वीर बदल गई है। एक दिन घने जंगलों के बीच काष्ठकुणी शैली के मकानों वाले गांव में अब राख के ढेर नजर आ रहे हैं।
आग के तांडव के कई घर चपेट में आए। गांव में जब तबाही का मंजर दिखा तो ग्रामीणों के मन में यह टीस जरूर रही कि शायद अगर गांव तक सड़क पहुंची तो ऐसी तबाही नहीं होती।
विज्ञापन

गांव तक सड़क नहीं पहुंची है, ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचना मुश्किल थी। एक के बाद एक मकान आग की चपेट में आते रहे और गोशाला भी आग की चपेट में आई। खास बात यह है कि झनियार गांव तक गुशैणी-डिंगचा सड़क वाया तिंदर होकर सड़क पहुंचनी थी। अभी सड़क डिंगचा से करीब एक किलोमीटर पीछे है। डिंगचा से झनियार गांव यहां से दो किलोमीटर खड़ी चढ़ाई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झनियार गांव को सड़क से जोड़ने की योजना फाइलों से बाहर नहीं आ सकी। नोहांडा पंचायत का झनियार ही अकेला ऐसा गांव नहीं है, जो सड़क से नहीं जुड़ा है। ब्रिंगचा, खरूंगचा, ब्रेलगा गांवों तक भी अभी तक सड़क नहीं पहुंची है। यह गांव भी सड़क सुविधा से दूर हैं। ऐसे में इन गांवों में आग की घटना होने पर दमकल के वाहन पहुंचने की संभावना नहीं है। ऐसे में अब ग्रामीणों की ओर से इन गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

ग्राम पंचायत नोहांडा के प्रधान अंकुश श्लाठ ने कहा कि झनियार में आग की घटना बेहद दुखद है। गांव तक सड़क न होने के कारण मौके पर दमकल का वाहन नहीं पहुंच सका। हालांकि दमकल के कर्मचारी मौके पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed