फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gushaini School reached the final after defeating Shanghad in Volleyball

वॉलीबाल में शांघड को मात देकर फाईनल में पहुंचा गुशैणी

Fri, 08 Jul 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gushaini School reached the final after defeating Shanghad in Volleyball
बंजार में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में दमदख दिखाती छात्राएं - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू) । वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा में गुशैणी स्कूल शांघड और कलवारी ने सैंज स्कूल को मात दी। दोनों स्कूल फाइनल मुकाबले में पहुंचे हैं। बैडमिंटन में पुजाली ने ब्रैहिंण और कैप्टन स्कूल हनीफ ने सेट स्कूल बंजार को मात दी।
विज्ञापन

बंजार ने देहुरी और मंगलौर ने मोहिनी स्कूल को हराया है। चारों स्कूल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंचे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए हैं।
विज्ञापन

इसमें खो-खो में चनौण ने ब्रैहिंण, जिभी ने बठाहड़ और सीसे स्कूल सैंज ने सारी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। कबड्डी में पजोही को हराकर पुजाली, बंजार को हराकर गुशैणी, रैला को हराकर थाटीबीड़, शांघड़ को हराकर शैंशर और कैप्टन हनीफ सैंज को हराकर सीसे स्कूल सैंज ने जीत का परचम लहराया। स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य सुनिता ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के 445 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो खो और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति बंजार के अध्यक्ष कुलदीप सोनी, विद्या प्रकाश, घनश्याम ठाकुर, दिनेश राजपूत, निहाल ठाकुर, भगत राज, नीरत नेगी, गोपी ठाकुर, महिंद्र राणा, मनोज शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed