फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gunja Dhara Shorni School from Achyutam Keshavam

Kullu News: अच्युतम केशवम से गूंजा धारा शोरनी स्कूल

Sat, 24 Aug 2024 04:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
Gunja Dhara Shorni School from Achyutam Keshavam
विद्यालय में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बच्चों ने मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारा शोरनी में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने कृष्ण लीलाओं की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आगाज सुहानी, पलक, आकृति, कनिका, रितिका और डिंपल ने सरस्वती वंदना से किया। छात्रा अनामिका ने राम जी की कृपा, देवांशी ने अच्युतम केशवम, अमृता ने घर मोर परदेसिया, सुजैया, हर्षिता, तानिया ने राधा रानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, सोनिया, भव्या, कुसुमलता, अंशिका और देवांगी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

वर्तिका और सीमा ने वो किशना है, गुनगुन ने मेरे भोले नाथ पर नृत्य तथा अगम, टोविंद सैन, बुध राम, सक्षम, नीतीश, नितिन और सहयोगियों ने भजन-कीर्तन किया। छात्रा सुहानी ने मंच संचालन से कार्यक्रम को रोचक बनाया। विद्यार्थियों ने लाहौली और कुल्लवी नाटी पेश कर माहौल को मस्ती से भर दिया। विद्यालय के प्रभारी नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed