{"_id":"6adf9dc050ad6427ba060e23","slug":"grounds-auctioned-for-crores-during-dussehra-shopkeepers-not-to-be-found-kullu-news-c-89-1-klu1019-190321-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा में करोड़ों में नीलाम हुए मैदान, नहीं मिल रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा में करोड़ों में नीलाम हुए मैदान, नहीं मिल रहे दुकानदार
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान करोड़ों रुपये में नीलाम हुए मैदानों में व्यापारिक गतिविधियां अब भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई हैं। मेला मैदान में लगाया गया डोम पूरी तरह खाली पड़ा है। दुकानों के लिए खरीदार नहीं मिलने के कारण डोम में रेहड़ी-फड़ी वालों ने जगह घेर रखी है। वहीं, डोम में एक दुकान की कीमत डेढ़ लाख रुपये निर्धारित की गई है। ऐसे में इतनी अधिक कीमत चुकाकर दुकान लेने से व्यापारी पीछे हट रहे हैं।
दशहरा उत्सव के शुरुआती दिनों में बाजार में कारोबार धीमा रहा। इससे देश के विभिन्न राज्यों से कुल्लू पहुंचे व्यापारियों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, पिछले दो दिनों से दूरदराज के क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इससे कारोबार में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है।
बाहरी राज्यों से आए व्यापारी अशोक, पवन, दिवाकर, पंकज, साहिल, विनोद, प्रवीण और देवराज ने बताया कि उत्सव की शुरुआत में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार मंदा रहा। उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो पाई। हालांकि, पिछले दो दिनों से खरीदारी के लिए लोगों की संख्या बढ़ने लगी है और कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। संवाद