फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Grounds are being making by raising funds itself in corona

कोरोना के बीच खुद चंदा जुटाकर बना रहे मैदान

Sun, 23 May 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Grounds are being making by raising funds itself in corona
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सरकारी बजट उपलब्ध नहीं होने पर युवाओं ने अपने स्तर पर चंदा जुटा कर विशाल खेल मैदान का निर्माण किया है। खेल के प्रति जुनून के चलते स्पीति के कीह गांव के युवकों ने 100 फीट चौड़ा और 150 फीट लंबा खेल मैदान तैयार किया है। इसके लिए युवाओं ने आपस में चंदा जुटा का पैसे की व्यवस्था की। इस मैदान के निर्माण कार्य पर अभी तक करीब 70 हजार रुपये का खर्चा आ चुका है।
विज्ञापन

कोरोना के बीच युवाओं की मेहनत रंग लाई है। जेसीबी और रोलर लगाकर युवाओं ने इस खेल मैदान को 90 फीसदी तैयार कर लिया है। 70 घरों की आबादी वाले इस गांव में कोई खेल मैदान नहीं था। ऐसे में युवाओं ने खेल मैदान तैयार करने की ठान ली। कोरोना के इस मुश्किल दौर में कीह युवक मंडल ने निर्माण कार्य के लिए सदस्यों की बारी लगाई। युवक मंडल कीह के अध्यक्ष छेरिंग गोंबो ने कहा कि गांव में खेल मैदान निर्माण के लिए प्रशासन और स्थानीय विधायक व मंत्री रामलाल मारकंडा से कई बार आग्रह किया गया। लेकिन बजट का प्रावधान नहीं होने से युवाओं ने खुद चंदा जुटाकर मैदान का निर्माण करने का निर्णय लिया। महासचिव कलजंग छेरिंग ने कहा कि गांव में खेल मैदान नहीं होने से युवाओं और बच्चों को खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव के ठीक ऊपर एक हजार साल पुराना विख्यात कीह गोंपा है। युवक मंडल उपाध्यक्ष दोरजे छेरिंग ने कहा कि उम्मीद है कि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा आने वाले दिनों में इस खेल मैदान के लिए बजट का प्रावधान करेंगे। मैदान बनने से जिला स्तरीय क्रिकेट और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं यहां आयोजित हो सकेंगी। मैदान बनने का स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed