{"_id":"629b9809a1eeed3a7e6c3b35","slug":"greenhouse-gas-emissions-gender-equality-and-women-s-rights-debate-kullu-news-sml4110838172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन, लैंगिक समानता और महिला अधिकार के लिए छिड़ी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन, लैंगिक समानता और महिला अधिकार के लिए छिड़ी बहस
विज्ञापन
कुल्लू के एलएमएस स्कूल में कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में विशेष चर्चा में भाग लेते विद्यार्थी?
- फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वैश्विक तौर पर आठ बड़े मुद्दों पर छिड़ी बहस को विद्यार्थियों ने चर्चा के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। महिलाओं और पुरुषों के बीच व्यावसायिक अलगाव और वेतन के अंतर को खत्म करने पर भी मंथन किया।
संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय आंदोलन संगठन (आईआईएमयूएन) के तत्वावधान में भुंतर के लॉ मोंटेसरी स्कूल कलैहली में आयोजित कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के तहत ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन, लैंगिक समानता और महिला अधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई, लैंगिक समानता और महिला अधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों पर छात्र अथर्व, काव्याम, जाह्नवी, रिधिमा, पुलकित, चिराग, क्षितिज और प्रदीप आदि ने सुझाव दिए।
इस कार्यक्रम का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। कार्यक्रम में आठ स्कूलों के विद्यार्थियों को आठ श्रेणियों में बांटा गया और वैश्विक मुद्दों पर बहस की गई। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन विषय पर था। इस पर विशेष जोर देने के साथ जलवायु परिवर्तन और जवाबदेही के लिए ढांचा तैयार करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
लैंगिक समानता और महिला अधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई रहा। इसमें लिंग भेद के साथ महिलाओं और पुरुषों के वेतन के अंतर को कैसे खत्म किया जा सकता है, इसको लेकर सुझाव लिए गए।
वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों में सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। ड्रग्स और अपराध (यूएनओडीसी) में उत्पादन बनाम उपयोग, नशीली दवाओं के खतरे से निपटने पर विद्यार्थियों ने सुझाव दिए। देश की सुरक्षा को देखते हुए भारत-पाकिस्तान विशेष शिखर सम्मेलन में कश्मीर विवाद छाया रहा। सीमा विवाद को भी सुलझाने का प्रयास किया गया।
लोकसभा में मौलिक अधिकारों के संबंध में लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने पर विवाद जारी रहा। टीवी की मदद से बहुआयामी युद्ध को रोकने तथा खोजी पत्रकारों ने अंतरराष्ट्रीय संघ (आईसीआईजे) के कार्यों की समीक्षा पर लंबी चर्चा की गई। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत नागपाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर वाद-विवाद किया। इसके लिए चयनित आठ श्रेणियों में हर एक श्रेणी में 35 से 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कहा कि हर श्रेणी में दो-दो चेयरमैन भी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की बहस और सुझावों को सुना।
विभिन्न गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थी आज होंगे पुरस्कृत
आईआईएमयूएन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का रविवार को समापन होगा। अंतिम दिन आठ श्रेणियों में विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई बहस का परिणाम घोषित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में बॉलीवुड के कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे।