फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Granphu-Kaza-Samdo road remained closed for six hours due to landslide

भूस्खलन से छह घंटे बंद रहा ग्रांफ-काजा-समदो मार्ग

Fri, 18 Jun 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Granphu-Kaza-Samdo road remained closed for six hours due to landslide
भूस्खलन से ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग पर गिरा मलबा और पत्‍थर। - फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। पिछले तीन दिनों से घाटी में हो रही बारिश से मनाली-ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग सहित मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

बीआरओ ने ग्रांफू-काजा-समदो 505 हाईवे वीरवार को बहाल कर दिया था। यहां फंसे दो दर्जन वाहनों को निकाला था। लेकिन शुक्रवार सुबह फिर हाईवे बंद हुआ, जिससे छह घंटे तक आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। ऐसे में काजा से मनाली आ रहे वाहनों को लोसर तथा मनाली से काजा जा रहे वाहनों को दोपहर 12 बजे तक कोकसर में रोक कर रखा गया। वाहनों को सड़क खुलने के बाद भेजा गया। डोहरनी नाले में पाइप मलबे से भर जाने से पानी सड़क पर बह रहा है। इस कारण नाले में वाहन के टायर पत्थर व मलबे में धंस रहे हैं। वाहन चालक नरेंद्र, दीपक व पलजोर ने बीआरओ से आग्रह किया है कि डोहरनी नाले में पानी की निकासी के लिए बड़ा पाइप डाला जाए, जिससे वाहन आसानी से आर-पार हो सके। दूसरी और जिंगजिंगबार से बारालाचा व सरचू के बीच भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हालांकि यहां बीआरओ की टीम मौजूद है। लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि ग्रांफू-काजा मार्ग पर हुए भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी, जिसे दोपहर को खोल दिया है। बरसात के चलते लेह और काजा का सफर जोखिम भरा हो गया है, लिहाजा यात्री और वाहन चालक मौसम की परिस्थिति देखकर और आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed